अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित मकान में दो परिवारों का हुआ गृह प्रवेश 

पिठोरिया (रांची): कांके प्रखंड के इचापिड़ी पंचायत में शनिवार को दो जगहों पर जीएसबी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही पिरूटोला में अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित दो मकानों में लाभुक परिवारों ने गृह प्रवेश भी किया। 

विकसित भारत जी-राम-जी के तहत रोजगार सृजन अभियान के तहत हेट कोनकी में कार्तिक उरांव के घर से पाचंबा तक और नया टोली में अशरफ अंसारी के घर से आदिवासी मसना तक सड़क का विधिवत शिलान्यास किया गया। बताया जाता है कि सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। वहीं, पिरुटोला में जाहिरा खातून और समीना खातून को उनके नवनिर्मित अबुआ आवास में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। पक्के मकान का सपना पूरा होने पर दोनों लाभुक परिवारों ने प्रसन्नता जाहिर की। 

मौके पर मुखिया लाखो उरांव, पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उप मुखिया गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य पंचम उरांव, रूपा देवी, रूमनती देवी, सुधीर बैठा, तौफीक अंसारी, देवधन बैठा, रवींद्र गेड़ीरी, लाल साय उरांव, महादेव उरांव, कंतु बैठा, अर्जुन बैठा, जल सहिया सीता एवं सबिता देवी, नईम अंसारी, रंजीत उरांव, कार्तिक उरांव और रोजगार सेवक आनंद साहू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।