| नगर संयोजक बने सागर अग्रवाल |
भुरकुंडा (रामगढ़): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भुरकुंडा नगर इकाई का पुनर्गठन शुक्रवार को जेएम कॉलेज में हुआ। जिसमें युवा सामाजिक कार्यकर्ता सागर अग्रवाल को SFS (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) का नगर संयोजक नियुक्त किया गया। जबकि नगर इकाई में अध्यक्ष आर कुमार, नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय, नगर मंत्री मयंक सिन्हा, नगर सह मंत्री संदीप बेसरा और विधि कुमारी, सेवा के लिए छात्र कार्य के नगर सह संयोजक आकाश कुमार, राष्ट्रीय कला मंच की बबली कुमारी और नगर जनजातीय छात्र प्रमुख मोहित लोहरा बनाए गए हैं। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित पासवान, सन्नी मेहता, नमन कुमार, अभिजीत कुमार, सत्यम कुमार और लकी सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।
नई नगर इकाई की ओर से कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा और जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता भी की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को सेवा कार्यों से भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

