भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा डी पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को संविधान दिवस सह निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिंदल फाउंडेशन की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजू मिश्रा उपस्थित रहीं। इनके अलावा पंचायत समिति सदस्य कुमकुम देवी एवं पंचायत सचिव खुशबू रानी सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके उपरांत सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और उसके अनुपालन की शपथ ली।
वहीं, मौके पर जिंदल फाउडेंशन के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया में जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. मंजू मिश्रा के मार्गदर्शन में फार्मासिस्ट सचिन कुमार एवं लैब टेक्नीशियन नीतू कुमारी ने कुल 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद ओझा, जल सहिया प्रतिनिधि राजगीरी चौधरी, प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलू कुमार चौधरी, पंचायत भवन सफाईकर्मी बिंदु देवी, श्याम बाबू सिंह, राजनारायण तिवारी, संतोष कुमार, रविन्द्र पाण्डेय, प्रतिमा देवी, कंचन देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
