Displaced Committee New Birsa Potanga held a meetingDisplaced Committee New Birsa Potanga held a meeting

रोड सेल में रोजाना 100 गाड़ी देने की उठी मांग

बड़कागांव : विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन समिति के सचिव जीतन मुंडा ने किया।

बैठक में विस्थापित ग्रामीणों ने मांग किया है कि सीसीएल प्रबंधन न्यू बिरसा पोटंगा में रोड सेल में प्रति दिन 100 गाड़ी दें ताकि यहां के विस्थापितों को रोजगार मिल सके। साथ ही सीसीएल प्रबंधन 100 गाड़ियों के लिए  कोयला प्रतिदिन उपलब्ध कराएं ताकि रोड सेल का गाड़ी प्रत्येक दिन निकल सके। रोड सेल ही यहां रोजगार का एकमात्र साधन है। रोड सेल के माध्यम से ही पोटंगा के 12 टोला के हजारों विस्थापितों को रोजगार मिलता है।

कहा गया कि यदि सीसीएल प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा द्वारा न्यू बिरसा के कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य को ठप कर दिया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।

बैठक में मुख्य रूप से संजय करमाली, गणेश गंझू, संतोष सिंह, मोहन सोरेन, विश्वनाथ मांझी, झन्नाराम सोरेन, त्रिलोक सोरेन, बिनोद हेंब्रम, सन्नी सोरेन, अकल मुंडा, रैना मांझी, बेनीलाल सोरेन, लेचा मांझी, पप्पू मांझी, जूरा सोरेन, मनुलाल सोरेन, झरी करमाली, पंकज हेंब्रम, विजय सोरेन, अजय मरांडी, प्रेम सोरेन, अजय करमाली, अजय बेसरा, सुखराम बेसरा, आनंद बेसरा, दिनेश मुंडा, पप्पूलाल मांझी, सहदेव मांझी, अनुज मुंडा, अर्जुन मुंडा, अजय गंझू, राजेंद्र गंझू, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, वार्ड सदस्य रीना देवी, क्रांति किस्कू, लीलमुनी देवी, डोरको देवी, बुधनी देवी, मंझली देवी, रंधनी देवी, बेबी देवी, मुनिया देवी, अनिता देवी, अनिता हंसदा, मालती देवी, सोनमती देवी, पानपति देवी, तालोमुनी देवी, मैनो देवी, ललिता देवी, अंजली हेंब्रम, सरिता देवी, कर्मी देवी, तेरेसा बेसरा, बरखा देवी, श्रीदेवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, तलमी देवी, सुरजीत देवी, मांती देवी, रीना देवी, सोनमती देवी, ममता देवी, संगीता देवी, ठीमकी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!