Sangini Mahila Mandal gave blankets to the needySangini Mahila Mandal gave blankets to the needy

रामगढ़: अर्पिता महिला मंडल (रांची) के सौजन्य से संगिनी महिला समिति के द्वारा बरका-सयाल क्षेत्र के सौंदा बस्ती टोंगरी टोला के ग्रामीणों के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण रविवार को किया गया। जिसमें संगिनी महिला समिति के अध्यक्षा सुधा सिंह के द्वारा गरीब, असहायों, वृद्धों एवं महिला के बीच कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर संगिनी महिला समिति के अध्यक्षा सुधा सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए समिति जरूरतमंदों को कंबल दे रही है। जिससे ठंड से उनका बचाव हो सके। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि असहाय और जरूरतमंदों की मदद करना सभी का दायित्व है। आपका छोटा सा सहयोग किसी को बड़ी राहत दे सकता है। 

कंबल वितरण के मौके पर मुख्य रूप से शोभा मुंडा, सुमन प्रसाद, संगीता वर्णवाल, पुष्पा मेहता, अनिशा साही, रिंकू सिंह, सुधा कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!