National Khadi Saras Festival concludes, Governor participatesNational Khadi Saras Festival concludes, Governor participates

रांंची : मोरहाबादी मैदान में बीते 28 दिसंबर से चल रहे राष्ट्रीय खादी सरस महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए। राज्यपाल ने महोत्सव में गांधी संग्रहालय सहित हस्तशिल्प के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

राज्यपाल रमेश बैस ने महोत्सव को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां बनाया गया गांधी संग्रहालय तस्वीरों के माध्यम से महात्मा के जीवनी और विचारों को प्रदर्शित कर रहा है। महोत्सव के जरिए देश भर के हस्त शिल्पकारों और कारीगरों को मंच मिलता है। खादी और ग्रामोद्योग को प्रोत्साहन मिलता है।

बताते चलें कि झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा लगाये इस 12 दिवसीय महोत्सव में खादी सहित झारखंड और अन्य राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाये गये। जहां लगभग तीन करोड़ रूपये के उत्पादों की बिक्री बताई जाती है।