गुरुद्वारा में सजा विशेष दीवान, शबद-कीर्तन से लोग हुए निहाल 

भुरकुंडा (रामगढ़): सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को भुरकुंडा में भक्तिभाव के मनाया गया। अवसर पर भुरकुंडा स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने गुरू ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।  

गुरुद्वारा में अखंड पाठ के समापन के उपरांत शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें हुजूर रागी भाई साहिब आनंद सिंह ने मधुर शबद कीर्तन से साध-संगत को निहाल किया और माहौल में गुरुवाणी की मिठास घोल दी। इसके साथ ही अरदास कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। अवसर पर गुरुद्वारा में गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद चखा। 

मौके पर गुरुद्वारा के ग्रंथि बाबा आनंद सिंह, प्रधान लाल सिंह रंधावा (रिंकू), सेक्रेटरी तजेंद्र त्रेहन, गुरदीप सिंह,कोषाध्यक्ष निशान सिंह, इंदरजीत छाबड़ा, परमजीत सिंह धामी, नरेन्द्र सिंह रेखी, अग्रेज सिंह, अमर सिंह, गुरजीत सिंह रेखी, गुरमीत सिंह, यशवंत सिंह, जगतार सिंह, जसपाल सिंह, दलबीर सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुखवंत सिंह, कुलदीप सिंह, चंचल सिंह,जसप्रीत सिंह अमित सिंह, मित्तू सिंह, साजन सिंह , नवजोत सिंह, रतनजोत सिंह, शिवम गोप, मोनू सिंह, प्रीत सिंह, प्रियांशु, इंदरदीप सिंह, लक्की सिंह, अवि सिंह, मन्नी सिंह, गियान सिंह, मखन सिंह, हरजिंदर सिंह, राजरानी कौर, करम कौर, हरभजन कौर, संगीता कौर, कमलेश्रनी कौर, ऊषा कौर, जसमीत कौर, हरप्रीत कौर, दलविंदर कौर, अमृता कौर, सविंदर कौर ,पूर्णिमा कौर सरबजीत कौर, आरती कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर , आभा कौर, रूपा कौर, रेखा कौर, रजनी कौर, रानी कौर, लक्ष्मी कौर, सुरजीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।