बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक महात्मा गॉंधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता महादेव मांझी एवं संचालन बिरेंद्र मांझी ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार मंत्री दर्जा प्राप्त फागू बेसरा का आगमन आगामी 30 जनवरी को न्यू बिरसा परियोजना पोटंगा में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समाज द्वारा फागू बेसरा का भव्य स्वागत को लेकर चर्चा हुआ।
वहीं स्वागत समारोह के लिए अपने-अपने गांव के लोगों को जानकारी देने के लिए जिम्मेवारी दी गई है। समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वागत समारोह में भाग लेने की अपील किया गया। साथ ही आगामी 1 फरवरी 2023 से कर्णपुरा परगना, पलानी परगना एवं नागपुर परगना में नई नियम लागू करने को लेकर विशेष चर्चा किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से संथाल समाज दिशोम मांझी परगना केन्द्रीय सचिव मोहन सोरेन, केन्द्रीय सचिव मुरसिंग लाल हंसदा, कोलेश्वर मांझी, सन्नी सोरेन, गहन बेसरा, बिनोद मांझी, अजय बेसरा, महावीर मुर्मू, उदन सोरेन, गोविन्द मांझी, जुगल मांझी, राम कुमार सोरेन, सोहारी मुर्मू, मनुलाल सोरेन, राजु पवरिया, लाल बिहारी मांझी, संजय मांझी, उदन सोरेन, शनिचर मांझी, बलदेव सोरेन, सुनिल मुर्मू, भुनेश्वर मांझी, गंगाराम मांझी, हरिलाल मुर्मू, संजुल सोरेन, पप्पू लाल मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।