Urimari tops with 98 points on first day of sports competitionUrimari tops with 98 points on first day of sports competition

सीसीएल बरका सयाल प्रक्षेत्र अंतर परियोजना खेल-प्रतियोगिता के पहले दिन परिणाम

रामगढ़: सेंट्रल सौंदा मैदान में आयोजित सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत अंतर परियोजना खेल-कूद प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को कई प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणाम के बाद उरीमारी परियोजना 98 अंक लाकर अव्वल रही। वहीं भुरकुंडा परियोजना, क्षेत्रीय कर्मशाला भुरकुंडा, बीटीटीआई भुरकुंडा, एकेसी भुरकुंडा – 69, बिरसा परियोजना – 59, महाप्रबंधक कार्यालय, क्षेत्रीय वित प्रबंधक कार्यालय, आर.सी.सी नईसराय, एआरएच सयाल – 50, सयाल डी, हेन्देगीर, उरीमारी भूमिगत, क्षेत्रीय भंडार सौन्दा, सेन्ट्रल सौन्दा/सौन्दा डी को 18 अंक प्राप्त हुए। विजेता खिलाडियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

Urimari tops with 98 points on first day of sports competition

पुरूष वर्ग की प्रतिस्पर्धा के परिणाम

पुरूषों का 1500 मीटर की दौड़ में बाबू मुर्मू (बिरसा परियोजना), संतू उरांव (उरीमारी परियोजना), अजय कुमार (बिरसा परियोजना),

शॉट पुट प्रतियोगिता में शशि दुसाध (जीएम युनिट), अनुज कुमार (बिरसा परियोजना), जीतराम मुर्मू (उरीमारी परियोजना),

हाई जंप में कृष्णा करमाली (बिरसा परियोजना), सन्नी मांझी (सौन्दा डी), अजमुल मियां (उरीमारी परियोजना),

400 मीटर दौड़ में रमेश बेदिया (उरीमारी परियोजना), घुनेश्वर (उरीमारी परियोजना), परमेश्वर मांझी (बिरसा परियोजना),

चक्का प्रक्षेपण में जीतराम मुर्मू (उरीमारी परियोजना), शशि दुसाध (महाप्रबंधक कार्यालय), रोनीत उरांव (बिरसा परियोजना),

4×400 मीटर रिले दौड़ में रमेश बेदिया एंड टीम (उरीमारी परियोजना), अमीत कुमार एंड टीम (जीएम युनिट), कृष्णा करमाली एंड टीम (बिरसा परियोजना),

5000 मीटर दौड़ में रामदेव राम (भुरकुंडा परियोजना), संतु उरांव (उरीमारी परियोजना), बाबु मुर्मू (बिरसा परियोजना) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग की प्रतिस्पर्धा के परिणाम

महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में रीता देवी (भुरकुंडा परियोजना), शांति देवी (उरीमारी परियोजना), सुनीता देवी (उरीमारी परियोजना),

शॉट पुट में ललिता (सेन्ट्रल सौन्दा परियोजना), अनिता देवी (भुरकुंडा परियोजना), मंजू देवी (बिरसा परियोजना),

200 मीटर दौड़ में किरण देवी (भुरकुंडा परियोजना), सुधनी कुमारी (उरीमारी परियोजना), अनीता देवी (जीएम युनिट),

हाई जंप में मंजू कुमारी (उरीमारी परियोजना), अनीता देवी (भुरकुंडा परियोजना)

800 मीटर दौड़ में रीता देवी (भुरकुंडा परियोजना), शांति देवी (उरीमारी परियोजना), फुदवा देवी (बिरसा परियोजना),

लंबी कूद में यशोदा देवी (उरीमारी परियोजना), मुनको कुमारी (भुरकुंडा परियोजना), सुशीला कुमारी (महाप्रबंधक कार्यालय),

चक्का प्रक्षेपण में मंजू देवी (बिरसा परियोजना), नंदीता रवि (महाप्रबंधक कार्यालय), मंजू कुमारी (उरीमारी परियोजना)

4× 400 रिले दौड़ में रीता देवी एंड टीम (भुरकुंडा परियोजना), सुधनी कुमारी एंड टीम (उरीमारी परियोजना), नंदिता रवि (महाप्रबंधक कार्यालय) ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By Admin

error: Content is protected !!