सीसीएल बरका-सयाल अंतर परियोजना खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

रामगढ़ : सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सेंट्रल सौंदा मैदान में आयोजित दो दिवसीय अंतर परियोजना खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

CCL Barka-Sayal inter project sports competition ends

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह शामिल हुए। मिस मेरी एंड टीम के द्वारा मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह का स्वागत झारखंडी  रीति रिवाज से करते हुए मंच तक लाया गया। वहीं डीएवी उरीमारी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

CCL Barka-Sayal inter project sports competition ends

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उरीमारी परियोजना ने 258 अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं 149 अंकों के साथ भुरकुंडा परियोजना, क्षेत्रीय कर्मशाला भुरकुंडा, बीटीटीआई भुरकुंडा, एकेसी भुरकुंडा उप विजेता रहा। वहीं बिरसा परियोजना को 142 अंक, महाप्रबंधक कार्यालय, क्षेत्रीय वित प्रबंधक कार्यालय, आर सी सी नईसराय, एआरएच सयाल को 106 अंक और सयाल डी, हेन्देगीर, उरीमारी भुमिगत, क्षेत्रीय भंडार सौन्दा, सेन्ट्रल सौन्दा-सौन्दा डी को 50 अंक प्राप्त हुए।

CCL Barka-Sayal inter project sports competition ends

वहीं पुरुषों में उरीमारी परियोजना के खिलाड़ी सुनील मांझी 21 अंकों के साथ चैंपियन बने। जबकि महिलाओं में भुरकुंडा परियोजना की रीता देवी और उरीमारी परियोजना की सुधनी कुमारी 19-19 अंक लाकर संयुक्त विजेता बनीं।

महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने विजेता उरीमारी परियोजना और उप विजेता भुरकुंडा परियोजना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन बिरसा परियोजना के खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा ने किया। 

समापन समारोह में ये रहे शामिल 

समापन समारोह में मुख्य रूप से उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक, एसओ पीएंडपी सुबोध कुमार, एसओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार, एसओ सेफ्टी राजेश, एसओ पीएंडए अजय कुमार, एसओ एमएम संजय सिंह, एएफएम देवव्रत गुप्ता, विशेष आमंत्रित अभिषेक कुमार, सुखदेव प्रसाद, शशि भूषण सिंह, बृज किशोर राम, दशरथ कुर्मी, वासुदेव साव, महेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, संजय वर्मा, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, संजय कुमार मिश्रा, अजीत कुमार, अशोक गुप्ता, ललन सिंह, टेक्निकल ऑफिसियल केदार राम, जेपी सिंह, कवि मुंडा, सुमित कुमार, विजय आनंद, नीतू कुमारी, अभय मुंडा, भारती कुमारी, शिवानी कुमारी, श्रीकांत गुप्ता, सुनील कुमार, सुखदेव उरांव, संतोष कुमार, गंगेश्वर महतो, वरूण कुमार, वीरेंद्र पासवान, शिवचरण करमाली, कमलेश कुमार यादव, डॉ नदीम अनवर, प्रबुद्ध कुमार सिन्हा, सिराजुद्दीन, रश्मि, गोरेचंद साव, शम्भू नाथ, अजय कुमार, सोमरा उरांव, बृज किशोर राम, प्रसन्न कुमार कुंदन, शशि दुसाध, गुरजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

CCL Barka-Sayal inter project sports competition ends

प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई प्रतिस्पर्धा 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरूषों के 10000 मीटर दौड़ में रामदेव राम भुरकुंडा परियोजना, संतु उरांव उरीमारी परियोजना, बाबू मुर्मू बिरसा परियोजना, 200 मीटर में सुनील मांझी उरीमारी परियोजना, रमेश बेदिया उरीमारी परियोजना, मनीष कुमार सिंह महाप्रबंधक कार्यालय, ट्रिपल जंप में संजय सोरेन बिरसा परियोजना, कृष्णा करमाली बिरसा परियोजना, आशीष कुमार महाप्रबंधक कार्यालय, 800 मीटर में वंशीलाल मांझी उरीमारी परियोजना, संग्राम मांझी भुरकुंडा परियोजना, अजय कुमार बिरसा परियोजना, जेवलिन थ्रो में बिनोद रजक उरीमारी परियोजना, शशि दुसाध महाप्रबंधक कार्यालय, जीतराम मुर्मू उरीमारी परियोजना, हमर थ्रो में नरेश कुम्हार उरीमारी परियोजना, रविंद्र लकड़ा उरीमारी परियोजना, रोहित उरांव बिरसा परियोजना, 400 मीटर हेडल दौड़ में विजय मुर्मू उरीमारी परियोजना, अनुज कुजूर बिरसा परियोजना, घुनेश्वर उरीमारी परियोजना, तीरंदाजी में बाबू लाल टुडू सौन्दा डी परियोजना, हाकिम मांझी उरीमारी परियोजना, लालजी मुंडा भुरकुंडा परियोजना, लॉग जंप में सुनील मांझी उरीमारी परियोजना, कृष्णा करमाली बिरसा परियोजना, नवेंद्र सिंह महाप्रबंधक कार्यालय, 100 मीटर में सुनील मांझी उरीमारी परियोजना, संजय सोरेन बिरसा परियोजना, राजू मुर्मू सेन्ट्रल सौन्दा, 4 ×100 मीटर रिले दौड़ में रमेश बेदिया एंड टीम उरीमारी परियोजना, संजय सोरेन एंड टीम बिरसा परियोजना, अमित एंड टीम महाप्रबंधक कार्यालय,  3000 मीटर साइकिल दौड़ में हाकिम मांझी उरीमारी परियोजना, सोहन सेठी बिरसा परियोजना, बंसत मांझी उरीमारी परियोजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

CCL Barka-Sayal inter project sports competition ends

महिलाओं के  3000 मीटर में मुनको कुमारी भुरकुंडा परियोजना, सोनिया देवी उरीमारी परियोजना, सुनीता देवी उरीमारी परियोजना, ट्रिपल जंप में सुधनी कुमारी उरीमारी परियोजना, प्रर्मिला कुमारी महाप्रबंधक कार्यालय, अनीता देवी भुरकुंडा परियोजना, 100 मीटर में किरण कुमारी भुरकुंडा परियोजना, यशोदा देवी उरीमारी परियोजना, प्रर्मिला कुमारी महाप्रबंधक कार्यालय, जेवलिन थ्रो में मंजू कुमारी उरीमारी परियोजना, ललिता सेन्ट्रल सौन्दा, लक्ष्मी देवी भुरकुंडा परियोजना, 4×100 मीटर रिले दौड़ में यशोदा देवी एंड टीम उरीमारी परियोजना, लक्ष्मी देवी एंड टीम भुरकुंडा परियोजना, मंजू देवी एंड टीम बिरसा परियोजना, 50 मीटर घड़ा दौड़ में टुनिया देवी उरीमारी परियोजना, लक्ष्मी देवी भुरकुंडा परियोजना, बिरसी देवी भुरकुंडा परियोजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By Admin

error: Content is protected !!