| झारखंड के टाटानगर, रांची, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला स्टेशन पर होगा ठहराव |
धनबाद: पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने सांतरागाछी (पश्चिम बंगाल) और खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18061/18062 का नियमित परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 को रेलमंत्री द्वारा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में हरी झंडी दिखाकर किया गया था। अब इसका नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस (प्रत्येक बुधवार) सांतरागाछी से चलेगी । जबकि जबकि 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा (जयपुर) से चलेगी ।
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण श्रेणी के 04, पेंट्रीकार का 01 और एसएलआर के 02 कोच शामिल हैं। इस ट्रेन से पश्चिम बंगाल और राजस्थान के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तरप्रदेश के बीच सफर करनेवाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस की समय सारिणी
आगामी 04 नवंबर से गाड़ी सं. 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस (प्रत्येक बुधवार) सांतरागाछी से 14.15 बजे खुलकर 15.50 बजे खड़गपुर, 17.37 बजे टाटानगर, 22.50 बजे रांची, गुरूवार को 01.28 बजे टोरी, 01.58 बजे लातेहार, 02.35 बजे बरवाडीह, 03.13 बजे डालटनगंज, 04.10 बजे गढ़वा रोड, 05.00 बजे जपला, 06.20 बजे डेहरी ऑन सोन, 06.44 बजे सासाराम, 07.16 बजे भभुआ रोड, 08.48 बजे डीडीयू, 11.25 बजे प्रयागराज, 14.00 बजे कानपुर सेंट्रल, 18.20 बजे ईदगाह आगरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 23.00 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी ।
जबकि 06 नवंबर से गाड़ी सं. 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस (प्रत्येक शुक्रवार) खातीपुरा (जयपुर) से 09.15 बजे खुलकर 12.45 बजे ईदगाह आगरा, 14.05 बजे टुण्डला, 18.45 बजे कानपुर सेंट्रल, 21.25 बजे प्रयागराज, शनिवार को 00.43 बजे डीडीयू, 01.38 बजे भभुआ रोड, 02.15 बजे सासाराम, 02.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 03.28 बजे जपला, 06.00 बजे गढ़वा रोड, 06.43 बजे डालटनगंज, 07.10 बजे बरवाडीह, 07.45 बजे लातेहार, 08.43 बजे टोरी, 10.45 बजे रांची, 15.05 बजे टाटानगर एवं 17.30 बजे खड़गपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 19.45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी ।

