आप की बात: हमारा प्यारा चंद्रयान- चंदन कुमार पांडेय

लहरा रहा है आसमान
मचल रहा सारा जहान
हमारा प्यारा चंद्रयान
उदय हो गए हैं हम,
अब न होंगे अस्त,
खुशियों से झूमे-गाए,
हम भारतवासी होकर मस्त
आओ झूमे लेके नये अरमान
लहरा रहा है आसमान
मचल रहा सारे जहां
हमारा प्यारा चंद्रयान

बहुत कोशिशों के बाद है पाई
इसरो की लगन है रंग लाई,
कभी हम न भूलेंगे ये पल
मची हुई है दिल में हलचल
हनत से मुकाम है पाई,
खुशियां अपने देश में आई
लहरा रहा है आसमान
मचल रहा सारा जहान
हमारा प्यारा चंद्रयान।

आज वातावरण रंगीन है
सभी की उमंग मेहसीन है,
रंग लाती है मेहनत
इसरो ने यह बात बताई,
लगन से बढ़ते रहने की
हमने सीख बड़ी है पाई,
कल चूम रहा था मां धरती को
अब चूम रहा आसमान,
हमारा प्यारा चंद्रयान।

चंदन कुमार पांडेय

सिंगदाहा, तोपचांची, जिला धनबाद, झारखंड

 

Disclaimer- उपरोक्त रचना स्वैच्छिक रूप से भेजी गई है। मौलिकता के संबंध में खबर सेल कोई पुष्टि नहीं करता है। 

 

आप भी अपनी स्वरचित रचनाएं जैसे – कविता, कहानी, गीत, गज़ल, आलेख आदि खबर सेल पर ऑनलाईन प्रकाशित कराना चाहते हैं तो 9430388531 और 9430388607 पर व्हाट्सएप करें, या [email protected] पर ई-मेल करें। चुनीं गई रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!