बड़कागांव बीडीओ ने दिलाई पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ
बड़कागांव (हजारीबाग) : प्रखंड के गरसुल्ला, पोटंगा और उरीमारी पंचायत में रविवार को उप मुखिया का चुनाव किया गया। इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में जीते पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
पोटंगा पंचायत में उप मुखिया का चुनाव जरजरा सामुदायिक भवन में हुआ। चुनाव में दो प्रत्याशी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रविंद्र सोरेन को आठ वोट और चंद्रवती देवी को पांच वोट मिले। दो वोट रद्द बताया गया।
रविंद्र सोरेन को उप मुखिया घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया। गरसुल्ला पंचायत में भी दो प्रत्याशियों के बीच चुनाल हुआ। जिसमें नंदकिशोर महतो को छह वोट और ऋतु सिंह को तीन वोट मिले। एक वोट रद्द बताया गया। चुनाल जीतने पर नंदकिशोर महतो को प्रमाणपत्र दिया गया।
वहीं उरीमारी पंचायत में तीन प्रत्याशी के बीच चुनाव हुआ। जिसमें सतीश कुमार को चार, फुलमती देवी को तीन और सबीता चौहान को दो वोट मिले। एक वोट रद्द माना गया। बीडीओ और उरीमारी मुखिया कमला देवी ने सतीश कुमार को संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया।
चुनाव संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन, भास्कर राज, लेखा सहायक खुर्शीद आलम, संजय रजक, पंचायत सेवक जगरनाथ सिंह यादव, धनेश्वर प्रसाद, रोजगार सेवक राजू कुमार ने योगदान दिया।