भुरकुंडा (रामगढ़): सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सयाल स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य ब्रजेश पाठक और हरिश्चंद्र झा के मार्गदर्शन में पूजा संपन्न हुई। इसके साथ ही हर हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। वहीं अंतिम सोमवारी को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

अवसर पर मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष पम्मी कुमार, अर्जुन सिंह, संदीप प्रसाद केशरी, संजय शर्मा, उदय मेहता, दीपू सिंह, सोनू मालाकार, पिंटू राय, गणेश यादव, रामकृपाल मालाकार, सोनी देवी, विभा सिंह, अनुपमा रानी, गीता सिन्हा, मुस्कान कुमारी एवं सुनीता राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!