‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंजायमान हुआ क्षेत्र 

मांडू (रामगढ़): सावन की अंतिम सोमवारी पर मांडू क्षेत्र के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। सुबह 06 बजे गाजे-बाजे की साथ मंदिरों से श्रद्धालु कलशयात्रा में शामिल हुए। भगवा ध्वजों के साथ निकले शिव भक्त हर हर महादेव का उद्घोष करते निकले। कलशयात्रा एनएच 33 से प्रखंड मुख्यालय होते दुधी नदी के दो-मुहान पहुंचे। जहां पंडित वीरेंद्र पांडेय और आनंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया और संकल्प कराया। इसके उपरांत कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 

कलश यात्रा में ईश्वर दयाल साहू मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक साव, सचिव संजय मंडल, मुखिया बैजनाथ राम, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुईया,अजय कुमार, रमेश साव, रोहित कुमार, छोटू कुमार, संजय साव, खेमलाल साहू, रामप्रीत मंडल, अजय मंडल, गुटका साव, गुड़िया देवी, अर्चना देवी, मालती देवी, रेखा देवी, चंचला देवी, रीना देवी, पुष्पा कुमारी, आरती कुमारी, निशा कुमारी सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्त शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!