रांची: अपर बाजार के जालान रोड स्थित गौशाला चौक पर सोमवार को मां अंबे भवानी संघ ने दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर भूमिपूजन किया। पूजा समिति के सदस्यों ने में विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर पूजा के सफल आयोजन का संकल्प लिया गया।

इसके साथ ही समिति की ओर से दुर्गा पूजा की तैयारियों को गति देने की शुरुआत कर दी गई है। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आयोजन को बेहतर और भव्य रूप देने को लेकर आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

समिति की ओर से बताया गया कि पूजा को लेकर आगे की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

By Admin

error: Content is protected !!