रामगढ़: जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत सिद्धू-कान्हू मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा का पांचवां दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पांचवें दिन पतरातू प्रखंड (ग्रामीण) के पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा ली गई। इसके लिए कुल 1,344 अभ्यर्थी निर्धारित थे, जिनमें से 828 उपस्थित रहे, जबकि 516 अनुपस्थित रहे। वहीं बहाली के छठे दिन पतरातू प्रखंड (ग्रामीण) के महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच शुरू हो गई है।
पतरातू के 145 अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी
पतरातू प्रखंड (ग्रामीण) के पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच एवं हिंदी लेखन परीक्षा के प्राप्तांक का विवरण जारी कर दिया गया है। जारी सूची में पतरातू प्रखंड के कुल 145 अभ्यर्थियों के अंक प्रकाशित किए गए हैं। रोल नंबर Patr100927 को सर्वाधिक 39 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 34 अंक के साथ रोल नंबर Patr100608 दूसरे स्थान है। सबसे कम 21 अंक दो अभ्यर्थियों Patr100053 और Patr100875 को मिले हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल प्राप्तांक का प्रकाशन है। परीक्षा परिणाम और मेधा सूची का प्रकाशन अलग से किया जाएगा।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर प्राप्तांक देखे जा सकते हैं

