भुरकुंडा (रामगढ़): झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जगह-जगह मशाल जुलूस निकाला। प्रकरण को लेकर भाजपा भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुशवाहा शौर्य के नेतृत्व में मशाल जुलूस हवेली रेस्टोरेंट से निकलकर मतकमा चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। जुलूस में मुख्य रूप से रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ‘बाबला’ शामिल रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई तथा युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की।
मौके पर सागर दांगी, राजेंद्र मुंडा, हिमांशु त्रिपाठी, मंडल सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, कृष्ण रवि, वरिष्ठ भाजपा नेता डी.एन. त्रिपाठी, सहजनाथ बेदिया, राजेश महतो, राहुल रंजन सोनी, मिहीलाल बेदिया सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा भुरकुंडा मंडल ने बिरसा चौक से निकाला मशाल जुलूस
भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम बिरसा चौक से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस जनता टॉकीज, भुरकुंडा बाजार होते हुए पतरातू स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और कथित परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जुलूस में जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, योगेश दांगी, अशोक सोनी, सतीश मोहन मिश्रा, ज्योति सिंह, अशोक कुमार, शंकर प्रसाद, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू प्रजापति, ऋतिक कुमार, सुभाष दास, विजय कुमार, राकेश चौधरी, राजू मल्होत्रा, जनार्दन सिंह, अवधेश पासवान, भोला कुमार, निशांत प्रसाद, जय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
