भुरकुंडा (रामगढ़): पुलिस ने पतरातू थाना (भदानीनगर) में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 19.15 ग्राम ब्राउन शुगर और 68.99 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 जुलाई को भदानीनगर में  एजाज अंसारी, अजमत अंसारी और राहुल कुमार बेदिया को 13.65 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इधर, अनुसंधान करते हुए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कांड के एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी (26 वर्ष) वर्तमान पता अरमादाग थाना पतरातु जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के पास से 19.15 ग्राम ब्राउन शुगर और 68.99 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि अभियुक्त पर पतरातू थाना में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक सोमाय सोरेन, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह सदलबल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!