गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में गुरुवार को आम सभा का आयोजन कर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता पंचायत मुखिया उमेश करमाली ने की। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक शिक्षक शशीकांत सिंह के मार्गदर्शन में 15 सदस्यीय नई प्रबंधन समिति का गठन हुआ। नई समिति में गुलचंद महतो को अध्यक्ष और पूर्णिमा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया।
अवसर पर मुखिया उमेश करमाली, उपमुखिया बंसती देवी, प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, शिक्षक मुकेश कुमार महतो, तारकेश्वर ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार महतो, सुमित्रा देवी, सुनिता कुमारी, सुदय कुमार महतो, दशरथ महतो, उमेश महतो, संतोष राम, संतोष भुईयां, गीता देवी, सुनिता देवी, मूर्ति देवी, शनिचर बास्के, रेशमी देवी, नीतू देवी, सीता देवी, शिवानी देवी, उर्मिला देवी, जुगेश कुमार महतो, पुनेश्वर सिंह सहित कई अभिभावक मौजूद थे।
