All party meeting regarding winter session of assembly

रांंची: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर यानी कल से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, माले विधायक विनोद सिंह, आजसू विधायक लंबोदर महतो शामिल हुए।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो तो सत्र को सुचारू रूप से चलाने की अपील की। कहा कि पक्ष और विपक्ष के परस्पर सहयोग से सत्र चले और राज्य की जनता के हित में बात हो। बैठक में नेताओं ने शीतकालीन सत्र के संचालन को लेकर पूरा सहयोग देने की बात कही।