मांडू (रामगढ़): झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ  मांडू प्रखंड की बैठक सोमवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसागढ़ा के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमल राज ने की, जबकि संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने किया।

बैठक में संघ को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को हर प्रखंड में सक्रिय किया जाएगा। इसी कड़ी में अब बैठकें जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित की जाएंगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगली बैठक पतरातू प्रखंड में होगी, जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

बैठक में संघ के संयुक्त सचिव अली रज़ा खान, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, प्रखंड सचिव राजेश हांसदा सहित संकूल पदाधिकारी जिलानी, संजय रविदास, सुरेंद्र कुमार, परमेश्वर कुमार, नयीम, प्रेम टुडू, उमेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद, बबिता देवी, अलीबना, बसंती देवी, सरिता देवी, कंचन देवी, सावना हेम्ब्रोम, समीना खातून सहित बड़ी संख्या में सहायक अध्यापक बैठक में मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!