रामगढ़: अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल मे मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी पंचायत सयाल के उप मुखिया विमलेश कुमार के द्वारा सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलू प्रसाद एवं संचालन शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा किया गया।
इस दौरान शिक्षक सुनील कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों एवं उपलब्धियां की चर्चा की। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण भी किया गया।
मौके पर रविदास संगठन एकता संघ के अध्यक्ष फूल प्रसाद, सचिव सुचित् राम, उप सचिव बालचंद कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष भोला मेहरा, उपाध्यक्ष भोला रविदास, फूलचंद कुमार, राजनाथ राम, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ननकू मुंडा, दिलीप कुमार, शिव शंकर, अमित कुमार, युगल राम, गोपाल राम, सोनू कुमार , पृथ्वीराज,रंजन कुमार, भोलानाथ, मनोज चटर्जी, दीपू कुमार, रिमझिम कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
