रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी की जीत से पश्चिम बंगाल विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। विधि-व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी और टीएमसी के अत्याचार का अंत होगा। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम का झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी असर देखने को मिलेगा।यह बातें बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शनिवार को भुरकुंडा में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
खबर सेल से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और साहित्यिक रूप से समृद्ध पश्चिम बंगाल भारत का गौरव रहा है। यहां ममता बनर्जी की सरकार लगातार लोकतंत्र को कलंकित करती रही है। टीएमसी के अत्याचार और अराजकता से त्रस्त जनता ने इस बार परिवर्तन का मूड बनाया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत से पश्चिम बंगाल के रूके हुए विकास को गति मिलेगी, कानून-व्यवस्था में सुधार होगा और संस्कृति की रक्षा एवं पुनर्स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अथक परिश्रम करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी।
वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम का असर सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा। आगामी सभी चुनाव में भाजपा सभी जगह जीत सुनिश्चित करेगी।
