केंंद्र के इशारे पर हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही जांच एजेंसियां: संजय सिंह

बड़़कागांव: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक बड़़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में आयोजित कि गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह और संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया। पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद एवं प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित करते हुए सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए और पार्टी स्तर को प्रत्येक पंचायत में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से चर्चा किया गया।

संजय सिंह ने कहा हेमंत सोरेन को भाजपा के सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां प्रताड़ित कर रही है आदिवासी सरकार को समझ कर लेकिन झारखंड के आदिवासी मूलनिवासी जनता समझ रही है आने वाला दिन में उसका जवाब जरूर मिलेगा। झमन महतो ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारी पार्टी है केंद्र सरकार जितना भी कोशिश कर ले झारखंड में नहीं चलने वाला है ।झारखंड के जनता कभी नहीं झुक सकती है अपने हक अधिकार के लिए अपना जान तक दे दिया है

मौके पर उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, मुखिया इलियास अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधी हेमन्त भुईयां, राकेश मिश्रा, जिला सोशल मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, सचिव सरोज मेहता, बिशेश्वर राम, रेशमी टुडू, इंदरदेव राम, सुरेश मांझी, परमेश्वर सोरेन, ओमप्रकाश सिंह, नंदकिशोर भुईयां, नरसिंह तुरी, पवन तुरी, बिनोद यादव , रामसागर महतो,फलेंद्र गंझु, रविकांत महतो, महेन्द्र पासवान, हरिलाल मांझी, शंकर साव, मुनेश राम, बिनोद तुरी, चुरामन गंझु , राजेश हंसदा, मो. हेशम, मो. सहूद, मो. अजहर, समियारा परवीन, राजेश महतो, मो. करामात सहित अन्य उपस्थित रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!