रांची: नेहरू युवा केंंद्र और एनएसएस रांची विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार को पत्रकारिता विभाग में सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। इसके उपरांत सड़क सुरक्षा माह के दौरान हुए विभिन्न महाविद्यालय में प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले को पुरस्कार और  प्रमाण पत्र दिया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे रांची विधायक सी.पी. सिंह, विशिष्ट अतिथि राची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत सिन्हा, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, झारखंड राज्य समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार, पत्रकारिता विभाग के निदेशक बी.पी सिन्हा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वागत भाषण नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने दिया। विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने धन्यवाद यापन किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एपीए गौरव चुघ, श्रवण कुमार, डॉ ओमप्रकाश ,रजनीश ,प्रणय, नेहरू युवा केन्द्र एवम एन एस एस के स्वमसेवक आदि लोग उपस्थित थे

By Admin

error: Content is protected !!