Nana Patekar Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (विश्वनाथ पाटेकर) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने गोवा में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उन्हें को अचेत अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुद-जंजीरा में हुआ था। 1978 में फिल्म ‘गमन’ से उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आगे उन्होंने प्रहार, परिंदा, अंगार, राजू बन गया जेंटलमैन, क्रांतिवीर, तिरंगा, अग्निसाक्षी, कोहराम, वेलकम सहित कई फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी आखिरी फिल्में विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ और ओटीटी सीरीज ‘संकल्प’ थीं। नाना अपने बेबाक और स्पष्टवादिता के कारण भी अक्सर चर्चा में रहे। उनके निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर है। 

 

 

Image courtesy Social media