रांची: झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षारता विभाग की ओर से राज्य सरकार के संयुक्त सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।

जिसके अनुसार बढ़ती गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। जबकि कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक कक्षाएं सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश 21 अप्रैल से प्रभावी होगा।

अधिसूचना में यह भी निर्देश दिया गया है सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!