रांची: झारखंड मंत्रालय में सोमवार को पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य पुलिस सेवा से प्रोन्नत होकर IPS बने 24 पुलिस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया। सेरेमनी में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार, सीएम के सचिव विनय चौबे, गृह सचिव अविनाश कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी निर्भिक होकर काम करें। सरकार की संवेदनशीलता सिर्फ आम नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि अपने कर्मचारियों के लिए भी है। यही वजह है कि झारखंड पहला राज्य है जहां पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारियों को आच्छादित कर उन्हें अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 158 पद आईपीएस के स्वीकृत हैं। जिसमें 110 पद सीधे आईपीएस और 48 राज्य पुलिस से जाते हैं। आज उसी 48 में 24 को आईपीएस बनने का मौका मिला है।

इन आईपीएस को मिला 2017 बैच

• सरोजनी लकड़ा • एमेल्डा एक्का • सादिक अनवर रिजवी • अरविंद कुमार सिंह • विकास कुमार पांडेय • विजय आशीष कुजुर

इन आईपीएस को मिला 2019 बैच

• दीपक कुमार शर्मा • राजकुमार मेहता • शंभू कुमार सिंह • अजय कुमार सिन्हा • अनुदीप सिंह • पूज्य प्रकाश • सहदेव साव • अमित कुमार सिंह • अजीत कुमार • मुकेश कुमार • दीपक कुमार पांडे • अनिमेष नैथानी

इन आईपीएस को मिला 2020 का बैच

• अजय कुमार • आरिफ एकराम • डॉक्टर विमल कुमार • मनीष टोप्पो • कैलाश करमाली • पीतांबर सिंह खेरवार