रांची: रातू थाना क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने आस्थापुरम निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक श्रीवास्तव गुरूवार की सुबह आस्थापुरम से पिपरवार कोयला साइडिंग जाने के लिए अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी पर सवार होकर निकले ही थे कि स्कॉर्पियो पर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले। बताया जाता है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ 11 गोलियां चलाई हैं।

वहीं गोलीबारी में गंभीर रूप घायल अभिषेक श्रीवास्तव को मेडीका अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक कोयले के कारोबार से जुड़ा बताया जाता है। घटना को किन लोगों ने और क्यों अंजाम दिया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

By Admin

error: Content is protected !!