बड़कागांव: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में यूनियन का 86 वां स्थापना दिवस धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया। सर्वप्रथम महादेव मांझी के द्वारा झंडोतोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया एवं संचालन एनपी सिंह ने किया।

मौके पर क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया ने कहा कि गिरिडीह में 1939 में कोयला मजदूर यूनियन की स्थापना हुई थी और एफीलिएशन था एआईटीयूसी से 1971 में झरिया धनबाद में विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों का कन्वेंशन हुआ था और वहां पर सबों ने मिलकर संगठन का नाम यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की स्थापना की गई। यह 1971 की बात है और जिन्होंने इसकी नींव रखी वह आज हमारे साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि 1992 में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन का अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार और महासचिव सफीक खान बने। वर्तमान समय में यूनियन मजदूर हित में कार्य करते हुए सबसे सशक्त यूनियन बन चुकी है।

मौके पर मुख्य रूप से लखेन्द्र राय, नरेश मंडल, विकास कुमार, विनोद मिश्रा, वरुण कुमार, एनपी सिंह, सदानंद सिंह, महादेव मांझी, सुदेश प्रसाद, सुभाष यादव, जेपीएन सिन्हा, प्रसन्न कुमार कुन्दन, ओमप्रकाश सिंह, नंदकिशोर करमाली, इकबाल अंसारी, गुरदीप सिंह, मोती यादव, रामचंद्र नोनिया, राजेंद्र प्रसाद, सिकंदर अली, भोला प्रसाद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजू, सीडी सिंह, विजय कुमार, रविंद्र बैठा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!