भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 23,287 वोटों से हराया

रांची। मांडर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री को 23 हजार 287 वोट के अंतर से हरा दिया है। शिल्पी नेहा तिर्की को 95062 वोट और गंगोत्री कुजूर को 71545 वोट मिले। तीसरे नंबर पर AIMIM समर्थित देव कुमार धान रहे। आज रविवार को मतदान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। 15 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस ने बढत बनाते हुए मांडर सीट पर जीत दर्ज कर ली।  बताते चले कि झारखंड सरकार के मंत्री रहे बंधु तिकीं को एक मामले में कोर्ट से सजा पर उनकी विधानसभा सदस्यता रद कर दी गई है। जिसके बाद मांडर में उप चुनाव कराया गया। विजयी प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की बंधु तिर्की की बेटी हैं। इस जीत पर उन्होंने मांडर की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी।

By Admin

error: Content is protected !!