रामगढ़: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह (घाटो) के छात्र लक्की राज ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खो-खो नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा नौवीं ‘ए’ के छात्र लक्की राज को सम्मानित करते हुए बधाई दी गई।

अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने लक्की राज को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और समर्पण से सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से लक्की राज को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

बताया जाता है कि “पावर स्टार सुपर स्टार खो-खो नेशनल चैंपियनशिप” का आयोजन गुरुग्राम (हरियाणा) में किया गया था। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!