गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को केरेडारी थाना क्षेत्र के बूंडू में तीन फरार वारंटियों के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार गिद्दी थाना में दर्ज कांड संख्या 100/24 के तीन अप्राथमिक अभियुक्त ईश्वर रविदास (45 वर्ष) पिता बैजनाथ राम, कृष्णा कुमार साव (25 वर्ष) पिता परमेश्वर साव और सूरज तुरी (28 वर्ष) पिता ढुटुवा तुरी तीनों केरेडारी थाना क्षेत्र के बूंडू गांव निवासी फरार चल रहे हैं। जिसपर प्रथम श्रेणी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रद्धा भूषण की अदालत ने इश्तहार जारी कर फरार अभियुक्तों को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है।
न्यायिक आदेश का अनुपालन कराने हेतु गिद्दी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रमेश चंद्र हजाम, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह गुरुवार को केरेडारी थाना के सशस्त्र बल के साथ बूंडू गांव पहुंचे। जहां विधिवत मुनादी कराते हुए स्थानीय लोगों की उपस्थिति में इश्तहार चिपकाया गया।
