जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को संस्थापक सदस्य सरदार ज्ञानीराम सिंह की पुण्यतिथि और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सरदार अनमोल सिंह और डिप्टी चेयरमैन सरदार मनमोहन सिंह लाम्बा के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार ज्ञानीराम सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनमोल सिंह ने कहा कि  ज्ञानीराम सिंह के अमूल्य प्रयासों की वजह से ही यह विद्यालय विकास की ओर लगातार अग्रसर है। उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना करते हुए संघर्ष जारी रखा। जिसका परिणाम यह हुआ कि यह विद्यालय रामगढ़ के बेहतरीन विद्यालयों में से एक है।

वहीं विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने ज्ञानीराम सिंह को नमन करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि उनके सपनों को पूरा करते हुए विद्यालय को और भी उंचाईयों तक ले जाएं। आगे उन्होंने कहा कि देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे।

प्रार्थना सभा के उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार हरदीप सिंह, सरदार पुश्विंदर सिंह छाबड़ा, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी, सरदार ब्रह्म भसीन, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली  सरदार करमजीत सिंह जग्गी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!