चतरा : पर्यटन, कला – संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची के तत्वधान में ओलंपिक विजेता और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन में उपायुक्त अबु  इमरान के आगमन पर जिला खेल पदाधिकारी, तुषार रॉय द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त अबु इमरान, जिला परिषद उपाध्यक्ष समेत अन्य खेल पदाधिकारियों ने मेजर ध्यान चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपायुक्त ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए टॉस कर खेल का शुभारंभ किया।

इस दौरान उपायुक्त  ने स्टेडियम परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला क्रीड़ा पदाधिकारी को 400 मीटर ट्रैक व पैवेलियन के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पर बारीकी से स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीमो ने हिस्सा लिया। इंदुमति टिबड़ेवाल विद्या मंदिर, डीएवी विद्यालय, चतरा महाविद्यालय,चतरा जिला कबड्डी संघ की टीमो ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला चतरा जिला कबड्डी संघ व डीएवी विद्यालय के मध्य हुआ। प्रतियोगिता में जिला कबड्डी संघ ने 45.11 से डीएवी टीम को हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी सुनील कुमार,पीयूष कुमार और सुधा कुमारी को भी जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय व जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष,ब्रिज किशोर तिवारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, तुषार रॉय, चतरा जिला ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि जितेन्द्र चन्द्रवंशी, ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा,कब्बड्डी संघ अध्यक्ष रघुनन्दन प्रसाद, सचिव लखिकान्त साहू,जुनैद खान इलेक्ट्रिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत सैकड़ो खिलाड़ी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें –

 

By Admin

error: Content is protected !!