धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने गुरुवार को चोपन-शक्तिनगर-सिंगरौली रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने न कृष्णशिला रेलवे स्टेशन, एनसीएल साइलो, रिले रूम और निर्माणाधीन रनिंग रूम का अवलोकन कर व्यवस्थाओं और प्रगति की समीक्षा की।

इसके उपरांत शक्तिनगर रेलवे स्टेशन और एनसीएल दुधिचुआ कोल लोडिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण कर परिचालन और कोयला लदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वीटीपीएस सिंगरौली और एनसीएल सिंगरौली के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय और माल परिवहन को और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की। मौके पर धनबाद मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!