भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर परियोजना कार्यालय और सयाल मोड़ के बीच रविवार को ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार दो अन्य लोग मामूली चोटें लगी हैं चालक की पहचान सीसीएल सौंदा निवासी उदय पासवान पिता बजरंगी पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रविवार को उदय पासवान अपनी ऑटो (जेएच 24ए 1368) पर भुरकुंडा से सीसीएल सौंदा की तरफ जा रहा था। इस क्रम में सयाल मोड़ और भुरकुंडा परियोजना कार्यालय के बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिकी उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।

मामले की सूचना पर पहुंची भुरकुंडा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ऑटो को जब्त कर थाने ले आई। 

By Admin

error: Content is protected !!