रामगढ़: साइबर थाना रामगढ़ में दर्ज एक मामले में पुलिस ने फरार प्राथमिकी अभियुक्त मो. अशफाक उर्फ मो. सलमान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभियुक्त के पास से फर्जी सिम लगा हुआ मोबाइल और तीन अन्य व्यक्तियों के नाम के एटीएम बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अकरम फैज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महिलाओं के नाम से बैंक खाता खुलवाकर बिना उनकी जानकारी के उनके खाते का उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा था। जिसपर बीते 20 जनवरी को साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में कांड के दो प्राथमिकी अभियुक्त अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से दो बैंक पासबुक और दो मोबाईल जब्त किया गया था।

वहीं इस कांड का एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त मो. अश्फाक उर्फ मो. सलमान(24 वर्ष) पिता मो. जमील उर्फ कल्लू निवासी नईसराय रामगढ़ काफी समय से फरार चल रहा था। इधर पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह साइबर थाना प्रभारी अकरम फैज, पुलिस अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय, विकास आर्यन, रंजीत कुमार यादव सदलबल शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!