पूर्वी सिंहभूम : जिला में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। लगभग दो घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। पुलिस ने नक्सलियों के कैंप से कई चीजें बरामद की है। कैंप को ध्वस्त कर दिया गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया है कि टोंटो थानाक्षेत्र के रेगड़ा के जंगल में एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते का सक्रिय सदस्य और 25 लाख के इनामी अजय महतो और उसके ग्रुट के साथ मुठभेड़ हुई है।

नक्सलियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एएसपी उमेश साह के नेेेतृृृत्व मेें टीम का गठन कर बुधवार की सुबह से अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन दो घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। पुलिस ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया है। कैंप से नक्सली साहित्य, कपड़े, बरतन सहित अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

By Admin

error: Content is protected !!