रामगढ़: जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में आर्य बाल उच्च विद्यालय, बरकाकाना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में विद्यालय से कुल 79 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिनमें 58 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 18 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की। जबकि 3 छात्र असफल रहे।
परीक्षा में आयुष कुमार ने 461 अंक (92.2 %) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सना परवीन 459 अंक (91.8 %) के साथ द्वितीय और अर्चना कुमारी 458 अंक (91.6%) के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
अन्य सफल विद्यार्थियों में नंदनी कुमारी ने 446 अंक, प्रीति कुमारी ने 441 अंक, काजल कुमारी ने 404 अंक, खुशी कुमारी ने 398 अंक, आदित्य कुमार ने 387 अंक, आभा कुमारी और तराना परवीन ने 384 अंक और दीपा कुमारी ने 381अंक प्राप्त किया हैं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
