रामगढ़: उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देश पर शुक्रवार को कोठार पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों और बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट की विशेष रूप से जांच की गई। जांच के क्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। 

विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 67 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 14 वाहनों पर कुल 2,92,003 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का, मोटरयान निरीक्षक मोनू मृणाल एवं विपुल उरांव, रोड सेफ्टी टीम से आईटी असिस्टेंट विकास कुमार सहित परिवहन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।