रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत के बोरिंग कैंप में पक्की नाली के निर्माण को लेकर मुखिया जगदीश कुमार साव एवं पंचायत समिति सदस्य विजय साव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

मौके पर मुखिया जगदीश कुमार साव ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग मद से बिरसा मांझी के घर से विजय साव के घर तक पक्की नाली का निर्माण किया जाएगा। उक्त योजना के लाभुक राकेश मुर्मू एवं प्रमोद कुमार पासवान के द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है।मौके पर मुख्य रूप से बिरजू कुमार, राकेश मुर्मू, प्रमोद कुमार पासवान, बाल किशोर ठाकुर, प्रदीप हांसदा, गुडकू करमाली, कमली देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!