चार दिवसीय प्रशिक्षण में दी गई अहम जानकारियां

> रामगढ़ जिले के पतरातू और हजारीबाग जिले के डाड़ी, दारू और इचाक प्रखंड के मुखियाओं को मिला प्रशिक्षण

हजारीबाग : प्रमंडल स्तरीय पंंचायत प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग में गुरुवार को चार प्रखंडों के मुखियाओं चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। 22 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड और हजारीबाग जिला के डाड़ी, दारू और इचाक प्रखंड के मुखियाओं ने प्रशिक्षण लिया।

इन चार दिनों के दौरान दो सेशन में प्रशिक्षण दिया गया। मुखियाओं को उनके कार्य और अधिकार से अवगत कराते हुए उनके द्वारा क्रियान्वित होनेवाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। पंचायती राज को लेकर मुखियाओं की कई भ्रांतियों को दूर करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में चारो प्रखंड के मुखियाओं को बस के जरिये हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित आदर्श लुपुंग पंचायत ले जाया गया। जहां उन्होंने लुपुंग पंचायत में इंप्लीमेंट सरकारी योजनाओं का अवलोकन किया। जहां उन्हें सौर्य ऊर्जा, उन्नत कृषि, मनरेगा योजना, बेहतर स्वास्थ्य सेवा सहित कई विकासोन्मुख और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणोपरांत मुखियाओं को डीपीएम द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले मुखियाओं ने इसे बेहतरीन अनुभव बताया। पहली बार निर्वाचित हुए मुखियाओं ने बताया कि मुखिया के दायित्व और अधिकार को लेकर सतही जानकारी थी। शिविर में बेहतर तरीके से इसके बारे में बताया गय। सभी योजनाओं के सही रूप क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से बताया गया। जानकारी के अभाव में पंचायत के विकास को लेकर कई मुखियाओं में विरोधाभास की भी स्थिति थी। जिसे दूर करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

यहाँ भी पढ़ें –

By Admin

error: Content is protected !!