हजारीबाग : इचाक प्रखंड के अलौंजा पंचायत के धरथुरवा जंगल क्षेत्र में वृक्षारोपण सह रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अलौंजा पंचायत मुखिया सिकंदर प्रसाद मेहता एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य महेंद्र पांडे एवं सुनील दास ने किया।

मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि वृक्ष हमलोगों के लिए बहुत ही जरूरी है इसके बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। हम सभी को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। फल, फूल, जलावन की लकड़ी, औषधि सारी चीजें के लिए हमें पौधों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में पौधे नहीं लगाने से भविष्य में बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाएगी। भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान सभी अतिथियों ने पेड़ पौधे को रक्षा सूत्र बांध कर उसे बचाने की अपील ग्रामीणों से किया गया। वहीं की पौधे भी लगाया गया। मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी, भाजपा के बटेश्वर मेहता, जीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार, पूर्व मुखिया देवनारायण मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर दास सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!