उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनीडीह में मना स्वतंत्रता दिवस

गिरीडीह: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनीडीह, सरिया में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई।

वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने आजादी का जश्न मनाने को लेकर गांव का भ्रमण किया।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया सुनीता कुमारी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार, पूर्व मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नंदकिशोर भुईयां, बसंत कुमार वर्मा, लक्षमण भुईयां, अनवर हुसैन, पार्वती देवी, शिक्षक अरुण कुमार कुशवाहा, प्रतिमा कुमारी, बाबूलाल महतो, शंकर पासवान, मुकेश पासवान, बालेश्वर टुडू, शिवम कुमार, शशि कुमार, आशीष कुमार, पूर्णिमा कुमारी, शुभा कुमारी, पार्वती कुमारी, आफरीन, गीता कुमारी, प्रकाश कुमार, ज्योत्सना कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin