अंबेडकर मध्य विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
भुरकुंडा (रामगढ़): अंबेडकर मध्य विद्यालय सयाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि खजांची राम ने झंडोत्तोलन किया। इसके उपरांत सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानाध्यापक भोलानाथ पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक मनोज चटर्जी के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्राओं ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही बच्चों ने नृत्य-संगीत पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने लघु नाटकों का मंचन कर सामाजिक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुमन मुर्मू, लेखिका कुमारी, शिक्षा कुमारी, पूजा कुमारी, दीपू राणा सहित विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सराहनीय योगदान दिया।

केकेसी प्लस टू हाई स्कूल में मना स्वतंत्रता दिवस
केकेसी प्लस टू हाई स्कूल सयाल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें ध्वजारोहण प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मौके पर सयाल के.के. पंचायत के मुखिया रीता कुमारी, एसएमसी की अध्यक्ष शोभा कुमारी, उपाध्यक्ष विक्रम पासवान, पंचायत समिति सदस्य विजय साव, पूर्व उपाध्यक्ष मेरी एग्रीमेंट तथा शिक्षकों में रंजीत राम, संजीत राम, रविंद्र प्रसाद, अर्जुन कुमार बाउरी, नव कर, मुकेश कुमार प्रजापति उपस्थित थे। मंच संचालन मुकेश कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया।
