रामगढ़: सौंदा ‘डी’ पंचायत भवन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि डब्लू पांडेय ने किया। मजदूर दिवस के अवसर पर अवसर पर मुखिया उपेंद्र शर्मा की अगुवाई में पंचायत के पांच मजदूरों को अंगवस्त्र और मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। सम्मानित किए जानेवाले मजदूरों में मिस्त्री शंकर कुमार, विशाल भुईयां, मिठु सिंह, विनोद कुमार और शकीला खातून शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध रजक, रवयं सेवक संतोष रजक, सांसद सारथी प्रवीण नायक, सुदर्शन प्रसाद, जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।।
