रामगढ़: सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत सयाल में कार्यरत सीसीएलकर्मी की शनिवार को हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक त्रिवेणी साव (58 वर्ष) सयाल में बतौर इलेक्ट्रिशियन कार्यरत थे। वे प्रिंस रोड, सयाल के रहनेवाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार वे शनिवार की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान बाथरूम में ले मूर्छित होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। संभवान जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।
वहीं मामले की सूचना पर पहुंची भुरकुंडा पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और दो बेटी छोड़ गए हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है
