रांची: ‘जश्न-ए-उर्दू’ का आयोजन 10 नवंबर 2026, मंगलवार को हज हाउस, रांची में होगा। सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, रांची की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शायरों, साहित्यकारों, पत्रकारों और रिपोर्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी विशिष्ट अतिथि तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सम्मानित अतिथि होंगे। एनसीपीयूल, नई दिल्ली के निदेशक को विशेष आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उर्दू भाषा-साहित्य और पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को इसकी विरासत से जोड़ना है।

कार्यक्रम के पोस्टर और विज्ञापन का विमोचन रविवार को मेन रोड स्थित अंजुमन मुसाफिरखाना में हुआ। इस दौरान पत्रकारों, साहित्यकारों, शायरों और उर्दू प्रेमियों से 10 नवंबर को हज हाउस पहुंचने की अपील की गई।

मौके पर सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष शाहीन अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ नईम, सचिव सैयद रमीज जावेद, नेहा वारसी, गुलाम शाहिद, मो नौशाद, मोकर्रम हयात, असफर नवाज, नकी इमाम रिजवी, दानिश, आफताब आलम, इमरान, मेराज, अब्दुल गफ्फार, अशरफ अंसारी, एमएम राही, इलियास अंसारी, आमिर, अफरोज, आरिफ और मो आसिफ समेत अन्य लोग मौजूद थे।